वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला कुमार हेला ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को घर घर जाकर शिक्षण सामग्री दी



रानीगंज : वार्ड संख्या 32 के बोगड़ा एवं मॉडर्न सातग्राम के माध्यमिक परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं के घर-घर पहुंच कर रविवार व सोमवार को पार्षद भोला कुमार हेला ने शुभकामनाएं दी एवं शिक्षण सामग्री बांटी. इस दौरान भोला ने बताया कि मेरे वार्ड में माध्यमिक परीक्षा दे रहे लगभग 150 छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा ना हो तथा उनके सहायतार्थ उनके घर-घर जाकर परीक्षा की शुभकामनाएं दी तथा फाइल, पेन, पेंसिल एवं इरेजर प्रदान की.इस दौरान मॉडर्न सातग्राम, बोगड़ा ग्राम, ऊपर दौड़ा, नीचे धौड़ा, पासवान पाड़ा आदि इलाकों में परीक्षाओं के बीच शिक्षण सामग्री बांटी गई.इसके अलावे द्वारे पार्षद अभियान के तहत मॉडर्न सातग्राम के 4 बच्चों को जिनका स्कूल में नामांकन नहीं हो रहा था, उनका जूनियर स्कूल में नामांकन कराया गया. मौके पर सुखमय, पांडे, विकास सिंह, प्रेम सोनार, नेपाल बाउरी, बप्पा राय, तरुण घोष, स्वपन घोष, सुलेखा चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा