रानीगंज-रांनीगंज थानांतर्गत शिशु बगान मोड़ के समीप वर्षो से बन्द पड़े ईस्ट इंडिया पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से स्तिथ गोदाम में आग लग जाने से स्थानीय जन निवासी आतंकित हो उठी.आग के काले धुंवे से पूरा शिशु बगान इलाका धुंवा-धुंवा हो उठा. स्थानीय लोगों द्वारा रानीगंज थाने की पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई. दमकल की दो इंजन खबर मिलते ही घटनास्थल पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई.पेट्रोल पंप के एक मालिक प्रवीण ओझा ने बताया कि गोदाम में श्रमिक लोहे को गैस कटर से काट रहे थे.इस दौरान आग की एक लपट वहां पड़े पुराने जले हुए मोबिल में जा गिरा,एवं वहाँ मौजूद पुराने कचरे ने आग पकड़ लिया. से तेल के टीन को काटा गया था, उसी दौरान अचानक आग लगने से यह दुर्घटना घटित हुई। आग की लपटों को देखकर गोदाम के पिछले हिस्से में रहने वाले लोग अपने घरों में से पाइप लगाकर आग बुझाते नजर आए.स्थानीय निवासी अनिल पोद्दार ने बताया कि आग तेजी से फैलती गई, घनी बस्ती होने से हम लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया.इधर घटना की खबर लगते ही रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव घटनास्थल पहुंचे, इस विषय पर उन्होंने कहा की आग किस वजह से लगी है इस विषय को लेकर वह दमकल विभाग जांच कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि गोदामो में ज्वलनशील पदार्थ ना रखा जाए इसके लिए वे अभियान चलाएंगे ताकि लोग जागरूक हो सके. वहीं रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि आग लगने की घटना यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रानीगंज शहर में कई बार तंग गलियों में भी आग लगने की घटना घटित हुई है.इस विषय पर विशेष नजरदारी की जरूरत है, हम इन सभी विषयों पर विशेष रूप से अभियान चलाकर लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे.लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.


0 टिप्पणियाँ