मन्नत को पूरी करने के लिए 2200 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से करेगे पूरी,




रानीगंज-अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए हुगली जिले के चापदानी से 2200 किलोमीटर का सफर तय करने की ठान चुके जयदीप रावत शुक्रवार रानीगंज पहुंचे. जयदीप रावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में उन्होंने मन्नत मांगी थी कि 5 नंबर वार्ड से प्रत्याशी विक्रम साव बबुआ चुनाव जीतते हैं तो वह साइकिल से 2200 किलोमीटर का सफर तय कर माँ वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे और वहां मां के चरणों में नारियल चढ़ाकर अपनी मन्नत को पूरा करेंगे. विगत 8 मार्च को अपनी मन्नत अब पूरा करने के लिए वह हुगली से साइकिल यात्रा पर निकले हैं.जयदीप रावत ने आगे कहा कि यह कोई पहला सफर उनका नहीं है, इससे पहले 2019 साल में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और निर्मल बांग्ला अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा शुरू की थी जो पूरे देश की भ्रमण कर समाप्त हुई थी. 22 राज्यों से होते हुए उनका सफर 2020 साल में समाप्त हुआ था. जयदीप रावत ने इस दौरान 20000 किलोमीटर का सफर तय किया था. इसके बाद उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोलकाता से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई और फिर मुंबई से कोलकाता तक का सफर भी साइकिल से ही तय किया था. यानी कह सकते हैं कि जयदीप का यह कोई पहला साइकिल यात्रा नहीं है बल्कि हर वक्त समय-समय पर उन्होंने साइकिल यात्रा कर लोगों को ना सिर्फ फिटनेस की सीख दी है बल्कि गाड़ी या मोटरसाइकिल के बदले साइकिल से यात्रा कर पैसों की  बचत की भी सीख दे रहें है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा