नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोहा व्यापारी के कार से 17 लाख रुपए किए बरामद



आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पश्चिम बर्दवान जिला के 24 जगहों पर नाका चेकिंग अब रंग ला रही है। आए दिन किसी न किसी नाका चेकिंग पर पैसे या अवैध हथियार पकड़े जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार की सुबह बाराबनी थाना क्षेत्र के झारखंड बंगाल के सीमा पर स्थित रूनाकूड़ाघाट चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने 17 लाख रुपया की बरामदगी की। सूचना पाकर थाना प्रभारी अरिंदम मंडल भी मौके पर पहुंचे। यह रकम अब तक बरामद की गई सभी रकम से ज्यादा है।बरामद की गई राशि झारखंड के गोड्डा निवासी लोहा कारोबारी मोहम्मद नसीम की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह एक कार झारखंड के गोड्डा से कोलकाता जा रही थी। उसमें लोहा कारोबारी मोहम्मद नसीम एवं चालक सवार थे। पुलिस ने कार को रुकवा कर जांच पड़ताल की। तो कार में रखे एक बैग में ₹17 लाख रूपया पाया गया। पुलिस ने जब इस रूपए के संबंध में मोहम्मद नसीम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे लोग लोहा खरीदने के लिए कोलकाता जा रहे हैं। इसके लिए ही यह पैसा लेकर जा रहे हैं। लेकिन इसका कोई वैध दस्तावेज उन लोगों ने नहीं दिखा पाए। इसलिए पैसा को बरामद कर लिया गया।हालांकि आए दिन इस तरह हो रहे रुपए और हथियार के बरामदगी को लेकर आम लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पुलिस के द्वारा सामान्य दिनों में भी नाका चेकिंग चलाई जाए। तो जिला में बहुत सारे अपराध पर अंकुश लग सकता है। हालांकि यह सही है कि इसमें जितने भी पैसे वैध बरामद किए गए हैं। लोग अपना वैध दस्तावेज दिखाकर पैसा वापस ले लेंगे। लेकिन हकीकत में जो पैसा अवैध है। वे लोग अपना पैसा वापस नहीं पा सकते हैं। साथ ही उन्हें कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली