आसनसोल लोकसभा एवं बालीगंज विधानसभा उपचुनाव 12 अप्रैल को, गिनती 16 को



आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट एवं बालीगंज बिधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। 12 अप्रैल को इन दोनों जगह पर उपचुनाव होगा एवं 16 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। बालीगंज में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन की वजह से उपचुनाव होना है जबकि आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने सांसद सीट से इस्तीफा दे दिया था तथा तृणमूल ज्वाइन कर लिया था इस वजह से आसनसोल में उप चुनाव होगा। 

 चुनाव तिथि की घोषणा होते ही इन इलाकों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल लोकसभा  सीट से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण आसनसोल लोकसभा सीट रिक्त हुई है।बाबुल सुप्रियो वर्ष 2014 और 2019 में लगातार दो बार आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे लेकिन कुछ महीनों पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पद से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने बाबुल सुप्रियो सहित कई मंत्रियों से मंत्रालय वापस ले लिया था मंत्रालय वापस लेने के बाद बाबुल सुप्रियो नाराज चल रहे थे एवं उन्होंने अंत में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की बाद में उन्होंने सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया एवं तृणमूल में शामिल हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता