रानीगंज रेल दुर्गोत्सव कमेटी की तरफ से चित्रांकन प्रतोयोगिता आयोजित की गयी




रानीगंज-रानीगंज रेल दुर्गोत्सव कमेटी की तरफ से उसके सदस्य पूरे साल कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करते रहते हैं. रविवार को कोविड-19 नियम मानकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता को पांच भागों में बांटा गया .क विभाग में प्रथम श्रेणी के बच्चों को चित्रांकन प्रतियोगिता के दौरान कुछ भी चित्र बनाने की छूट दी गई.ख विभाग में प्रथम श्रेणी से तृतीय  श्रेणी के बच्चों को शामिल किया गया था जिन्हें किसी इंडोर गेम को उकेरना था. ग विभाग में चतुर्थ श्रेणी से लेकर छठवीं श्रेणी के बच्चों को ऑनलाइन क्लास के दौरान मिलने वाले आनंद,सप्तम श्रेणी से नवम श्रेणी के छात्रों को कोविड काल में किस प्रकार स्वंय को सोशल डिस्टेंस एवं सेनिटाइजड कर बचाये रखा,उस पर चित्र बनाने के लिए दिया गया था, जबकि घ विभाग में दशम श्रेणी से द्वादश श्रेणी के छात्रों को कोरोना के पश्चात स्कूल खोलने के स्थिति पर चित्र बनाने को दी गई थी. प्रतियोगिता में कुल 145 बच्चों ने हिस्सा लिया. विजय हुए प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार भी दिया गया.इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष सह रांनीगंज रेल स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार सिंह,सचिव अनिल सिंह, शिक्षिका मधुमिता मिश्रा, आनंदमयी फाउंडेशन के निदेशक संजय राउत आदि उपस्थित थे.अनिल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता आनंदलोक अस्पताल एवं श्याम सेल पावर लिमिटेड के सहयोगिता से की गयी थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान