प्रयास संस्था की ओर से मुफ्त नेत्र जांच शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन



रानीगंज-रानीगंज के भगत पाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में प्रयास सामाजिक संस्था की ओर से मुफ्त नेत्र जांच शिविर एवं चिकित्सा शिविर लायंस क्लब रानीगंज आई अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया. जिसमें अंचल के 345 जरूरतमंद लोगों ने हिस्सा लेकर शिविर का लाभ उठाया. प्रयास के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रति प्रयास संस्था का सेवा मूलक कार्य पूरे वर्ष भर चलता रहता हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से आंखों की स्कैनिंग करेंगे और जिनको ऑपरेशन की जरूरत होगी उन्हें ऑपरेशन आई अस्पताल में मुफ्त में करवाई जाएगी. लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बताया कि लायंस आई अस्पताल एवं लायंस क्लब समाज के प्रति हमेशा समर्पित होकर कार्य करती है.आज प्रयास संस्था के सहयोग से यहां शिविर लगाया गया है, जो कि काफी सफल रहा, जहां सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया. साथ ही जरूरतमंदों के बीच निशुल्क लेंस एवं चश्मा भी प्रदान किया जाएगा.शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर रानीगंज के वार्ड नंबर 36 के पार्षद दीबेंदु भगत मौजूद रहें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता