आसनसोल : भाजपा द्वारा नगर निगम व नगरपालिका चुनाव में कथित वोट लूट, हिंसा व धांधली के खिलाफ 12 घंटे के बांग्ला बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आसनसोल में विरोध जुलूस निकाला। जुलूस आसनसोल रवींद्र भवन से शुरू होकर भगत सिंह मोड़ से यू टर्न लेते हुए वापस रविंद्र भवन के समक्ष आकर एक सभा में तब्दील हो गया। जुलूस का नेतृत्व आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के तृणमूल पार्षद सह आसनसोल उत्तर विधान सभा ब्लॉक (2) के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा ने किया। इस जुलूस के जरिए तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे बंद का कड़ा विरोध किया है।
इस संदर्भ में उत्पल सिन्हा ने जो कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को नकार दिया है, फिर भी भाजपा खबरों में बने रहने के लिए ये सब कर रही है। मौके पर पार्षद राजेश तिवारी, बबीता दास, डॉ. देबाशीष सरकार, उषा रजक, भानु बोस, सुदीप चौधरी, मदन मोहन चौबे, बिश्वरूप दत्ता रॉय, मोहम्मद साजिद, तृप्ति चटर्जी, सोमा घोष, सुजान दां सहित सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ