तलाब भराई को लेकर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, तीन लोगों पर लगा आरोप




रानीगंज-रानीगंज के 91 नंबर वार्ड काशीपुर डांगा, डांगा काली इलाके में एक तालाब को भरने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में ज्यादातर गरीब लोग रहते हैं, जिनकी नित्यकर्म इसी तालाब पर निर्भर करती है. महिला से लेकर पुरुष सभी इस तालाब में नहाते हैं इसके बावजूद भी जमीन माफिया इस तलाब को अपने स्वार्थ के लिए जेसीबी की मदद से भरने का काम किया जा रहा है. उन्होंने  प्रकाश मंडल, मानती लाहा,पप्पू सिंह पर तलाब भरने लगाया गया है.स्थानीय व्यक्ति विश्वजीत दास का कहना है कि रविवार सुबह जब जेसीबी की मदद से तालाब को भरने का काम किया जा रहा था तो उस दौरान  स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया. जिसके बाद आरोप अनुसार प्रकाश मंडल, मानती लाहा, पप्पू सिंह द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.श्री दास ने बताया कि उन्होंने  कहा कि अगर विरोध समाप्त नहीं किए तो अगले 2 दिन के बाद तुम इस इलाके में दिखाई नहीं पडोगे. खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए.इस विषय पर स्वंय को टीएमसी कार्यकर्ता बताते हुए लालटू बाउरी का कहना है कि जमीन माफियाओं द्वारा टीएमसी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले 91 नंबर वार्ड से टीएमसी से खड़े राजू सिंह ने जीत हासिल की है ,आज अगर इस तालाब की भराई होती है तो इसका आरोप भी वार्ड पार्षद पर लगाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी इलाके में शांति का माहौल चाहते हैं. वहीं टीएमसी पार्टी की तरफ से पहुंचे मोहम्मद इरशाद का आरोप है कि उनके साथ भी हाथापाई की गयी.पार्षद राजू सिंह ने कहा कि मुझे तालाब भराई की खबर मिला है,जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी.दूसरी और पप्पू सिंह ने बताया कि प्रथमतः  उक्त जमीन पर तालाब रिकॉर्ड ही नहीं है,वहीं मैं ,प्रकाश मण्डल और मानती लाहा वहां पर हो रहे विवाद को सुलझाने  गया था,उक्त जमीन से हमलोगों का कोई लेना देना नहीं है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान