तृणमूल ने स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाया



जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक दो के चिड़चुड़िया ग्राम पंचायत अन्तर्गत सिधपुर बागडिहा के जयनगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसका उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने फीता काट कर किया. स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों गरीबों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर, सुगर एवं हीमोग्लोबिन का मुफ्त जांच किया गया तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवा भी दी गयी. वहीं दुसरी ओर रक्तदान शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में पांडेश्वर वलेन्टरी फोरम के टेक्नीशियनों सहयोग किया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरेराम सिंह ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार आने के लोगों को सुरक्षा को देखते हुए सर्व प्रथम यहाँ पर स्वस्थ विभाग पर जोर दिया गया, ओर लोगों को इसे लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाया जा रहा.रक्त की कमी को देखते हुए सभी इलाकों में इस तरह का केम्प किया जा रहा है, ताकि आप के दवारा दिये गये रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सके. मौके पर विश्वनाथ संगुई ,सान्तनु भट्टाचार्य मनोज पात्रो, धीरज पाल ,सुमित पात्रो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा