वार्ड संख्या 15 के तृणमूल प्रत्याशी श्याम सोरेन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने इलाकों में जमकर प्रचार किया तथा इलाके के और ज्यादा विकास के लिए अपने पक्ष में वोट डालने के लिए जनता से अपील की। इस दौरान श्याम सोरेन ने कहा कि जब मैं 2015 में कंसीलर बना था तब इस इलाके में पानी की बहुत समस्या थी। सेनरेले कंपनी का इलाका होने के कारण पानी की समुचित व्यवस्था यहां नहीं थी। मैंने पूरे इलाके में पानी की समस्या को दूर कर दिया है अब घर-घर में पानी मिल रहा है। इसके अलावा इलाके में अन्य कई विकास के कार्य हुए हैं। फिर से चुनाव जीतकर कॉन्सिलर बनने के बाद मैं इलाके में कई रास्ते खराब हो गए हैं उन्हें रिपेयरिंग तथा नए रास्ते को बनवा लूंगा। जनता का समर्थन मेरे साथ पहले भी रहा है और आगे भी रहेगा मां माटी मानुष की सरकार हर क्षेत्र में तथा आगे भी करेगी।









0 टिप्पणियाँ