नामी कंपनी के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार



जामुड़िया : जामुड़िया थाना पुलिस ने मंगलवार को कुनुस्तोड़िया इलाके में  नामी कंपनी के नकली मोबाइल बेच कर ठगी करने के आरोप में स्थानीय लोगों की मदद से एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला का एक गिरोह पिछले कुछ दिनों से जामुड़िया क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया इलाके में इस कार्य मे काफी सक्रिय है. हाल ही में इस गिरोह ने खोकन घोष और नौशाद अंसारी नामक दो लोगों को ब्रांडेड मोबाइल बेचने के नाम पर चुना लगाया है. ठगी करने वाले व्यक्ति का नाम है जीतू हलदार है. वह महाराष्ट्र का रहने वाला है, इस बारे में जब  नौशाद अंसारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि हाल ही में एक महिला एक बच्चे को गोद में लेकर उनके पास आई और कहा कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है ,और किसी काम से वह बंगाल आई थी, लेकिन उनका काम पूरा नहीं हुआ. अब उनके पास घर लौटने के पैसे नहीं है इस वजह से उनको एक  ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल बेचना पड़ रहा है. जब नौशाद अंसारी ने उनसे मोबाइल की कीमत पूछी तो उन्होंने कहा यह है 18 हजार का मोबाइल है, लेकिन वह 10 हजार में बेच देंगे ,क्योंकि उनको पैसे की काफी सख्त जरूरत है .आखिरकार 6 हजार रूपये में सौदा हो गया. ऐसा ही कुनुस्टोडिया मोड़ के एक और निवासी खोकन घोष के साथ भी हुआ. उनको भी इसी गिरोह ने ब्रांडेड मोबाइल बताकर चाइना सेट बेच दिया, जब उन्होंने अपने मोबाइल सर्विस सेंटर में दिखाया तब उनको पता चला यह ब्रांडेड नहीं बल्कि  नकली मोबाइल है. मंगलवार को फिर से वही गिरोह कुनुस्तोड़िया मोड़ इलाके में अपने अगले शिकार की तलाश में आया था, जब इन लोगों को पता चला तो उन्होंने फौरन इन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.स्थानीय लोगों ने जीतू हलदार और उसके महिला साथी को केंदा फांड़ी के हवाले कर दिया. नौशाद अंसारी का कहना है कि जिस तरह से इस गिरोह ने इलाके के कई लोगों को चूना लगाया है वह सरासर धोखा घड़ी है,वह चाहते हैं कि इनको इनके पैसे वापस मिल जाये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा