शिल्पांचल में सरस्वती पूजा की धूम, बने कई आकर्षक पंडाल व प्रतिमा




 आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, कालेजों, मोहल्ले व घरों में शनिवार को विद्या की देवी मां वीणावादिनी का पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। हर कोई इस पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने मोबाइल फोन से सेल्फी खिंचते दिखे और शानदार प्रस्तुति से लोगों को खूब मनोरंजन किया। आसनसोल नगर निगम मुख्यालय, विद्या मंदिर  ईस्टर्न रेलवे बॉयज हाई स्कूल, समेत लगभग सभी स्कूलों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। जिससे छात्रों में खुशी देखने लायक थी। क्योंकि कोरोना के कारण 2 वर्षों के बाद विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ था। इस मौके पर विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र और शिक्षकों ने कार्टून के आधारित सरस्वती पूजा का आयोजन किया। छात्राओं ने कहा कि 2 साल बाद स्कूल में सरस्वती पूजा के आयोजन हुआ है। इससे उन लोगों में काफी खुशी है। क्योंकि अब पढ़ाई भी शुरू हो गई और 2 साल से जो मित्र नहीं मिल रहे थे। उनसे भी मुलाकात हुई। वही इस मौके पर पहुंचे विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि सरस्वती पूजा के ठीक पहले विद्यालय खोली गई है। 2 वर्षों के बाद सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है। जिससे छात्र और छात्राएं काफी आनंदित है। वही आज आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड में कोरोना वैक्सीन पर आधारित पंडाल बनाई गई है। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। वही धेमोमेन कोलयरी स्थित देवन मेमोरियल क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन कोलयरी के अभिकर्ता राम प्रकाश पांडे, पूर्व पार्षद संजय नोनियां और रोहित नोनियां ने फीता काटकर किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा