जामुड़िया : अनिश खान के हत्यारों को सजा देने की मांग पर सोमवार को जामुड़िया सीपीआईएम की ओर से की जामुड़िया थाना गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मौके पर उपस्थित जामुड़िया नगरपालिका अध्यक्ष तापस कवि ने कहा कि 18 फरवरी को साजिश के तहत पुलिस ने हमारे एसएफआई के छात्र युवा नेता अनिश खान को छत से गिराकर पुलिस ने हत्या कर दिया. यह हत्या किसके इशारे पर हुआ है. घटना में जो लोग शामिल हैं, जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, हमारा अंदोलन जारी रहेगा.मौके पर माकपा नेता मनोज दतो, अब्दुल क्यूम, सुजीत दतो, सुमित कवि, सुबलचंद्र नाथ, काजल बाऊरी आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ