टीडीबी कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगाए गए वैक्सीन कैंप



रानीगंज-ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर की तरफ से शुक्रवार रानीगंज त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज में स्थित सेंट्रल पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन लगाई गयी. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुचंद्र चट्टोपाध्याय, पापिया चट्टराज और देवश्री बनर्जी ने विद्यार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई. त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज के सेंट्रल पुस्तकालय के अधिकारी डॉ आलिक मुखर्जी ने कहा कि यहां 5000 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे शहरों से आते हैं, और अभी महामारी का समय चल रहा है. इस दौरान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है वैक्सीन लेना. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रानीगंज ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ अधिकारी से शिविर लगाने का अनुरोध किया गया था, जिसके तहत ही आज वैक्सीन कैंप लगाया गया. वैक्सिन कैंप लगाने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आशीष दे ने ब्लाक प्राइमरी हेल्थ अधिकारियों को धन्यवाद दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली