भाजपा पर बैनर फाड़ने का आरोप, भाजपा का इंकार,

तृणमूल ने थाने में कराई शिकायत दर्ज 





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड में बैनर फाड़ने को लेकर टीएमसी और भाजपा में तनाव उत्पन्न हो गया है। वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी उत्पल सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया है कि आरसीआई इलाके में उनका बैनर टांगा हुआ था। जिसको वे ब्लैड से मार कर फाड़वा दिये है। इसकी शिकायत आसनसोल उत्तर थाने में की गई है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना की।इधर भाजपा नेता व पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।घटना के संबंध में बताते हुए उत्पल सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी आरसीआई इलाके में प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने उनसे पूछा कि कोरोना के समय में जब जनता परेशान थी। तब वे लोग कहां थे। बाढ़ की स्थिति बनी थी। लोगों को खाने का लाला पर गया था। तब वह कहां थे। उत्पल सिन्हा का कहना है कि इसके जवाब में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में देखे हैं और जानते हैं कि यहां वोट कैसे मांस और पैसे पर बिकता है। यह बात सुनकर कुछ बुजुर्ग लोग उन्हें अपना अपमान मानते हुए वापस चले जाने के लिए कहा। इसके बाद वे कुछ वार्ड के भोले भाले युवाओं को उकसा कर हमारी बैनर को फड़वा दिया। वही जितेंद्र तिवारी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस डर का माहौल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला करवा रही है। पुलिस के माध्यम से फर्जी केस में फंसाया जा रहा है । इनके पास गुंडा और पुलिस वाहिनी हैं। इनका पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ता कैसे फाड़ सकते हैं। यह सरासर गलत आरोप है।यह डर का माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है।लेकिन जनता सब जानती है। देख रही है। 12 फरवरी को जनता इसका जवाब देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान