जामुड़िया : जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत निंघा स्टाफ क्लब के निकट शनिवार की रात चोरों ने एक पुर्व ईसीएल कर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुरा लिए. इस विषय पर घर के मालिक चंचल मुखर्जी ने बताया कि हमलोग कुछ दिनों से शादी में शामिल होने बाहर गए हुए थे.घर पर कोई नहीं था.रविवार सुबह अपने घर पहुंचे तो देखा की घर के बाहर दरवाजा का ताला जैसे लगाकर गये थे वैसा ही लगा हुआ है, लेकिन घर के अन्दर का ताला टुट हुआ है एवं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर चोर दिवाल फांद कर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रूपये के सोने के जेवर चोरी कर ले गये. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. श्रीपुर फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी.

0 टिप्पणियाँ