अंडाल---: उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पर तानाशाही और पक्षपात का आरोप, उखरा के व्यवसाई रामप्रसाद साव ने लगाया है,रामप्रसाद साव का कहना है कि उखड़ा में हर शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहता है,लेकिन उखड़ा में कई बडी और कुछ छोटी दुकाने खुली रहता है.लेकिन कोई कुछ कहने वाला नही है.मैं एक शुक्रवार को एक ग्राहक को श्राद्ध का सामान देने के लिए खोला तो, उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज शराफ अपने साथ 25 से 30 की संख्या में दुकानदारों को लेकर दुकान में आकर हो हल्ला मचाया,मेरी बेइज्जती भी किया, जब मैं इसका विरोध किया और कहा उखड़ा में सस्ता सुंदर, रिलायंस ट्रेड, मंजू श्री और अन्य भी कई दुकाने खुली हुई रहती है, लेकिन आप ने उन दुकानों को कुछ नही कहा केवल मेरे दुकान पर ही क्यों हंगामा कर रहें है. मैं गुस्सा में यह कह दिया की जाइये पहले अन्य दुकाने बंद कराईये फिर मैं भी दुकान बंद करूगां,
उसके बाद हंगामा बढते देख मैने अपनी दुकान बंद कर दिया.उसके बाद भी मुझे उखड़ा फांडी में बुलाया गया, और तंग किया गया इससे भी नही हुआ तो मुझे शोकॉज का नोटिस देकर कहा गया आप के गलत व्यवहार के कारण आप को उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स का सदस्य क्यों रखा जाय .इसका जबाब दीजिये जबकी मेरा पहली गलती था की किसी के श्राद्ध के लिए दुकान खोला था, इसके लिए नोटिस देकर वार्निंग भी दे सकता था ना की शोकॉज का नोटिस यह तानाशाही नहीं तो क्या है.
दूसरी और इस संबंध में उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज शराफ का कहना है की शाॅप एंड एस्टेबलिस्टमेंट एक्ट के अनुसार उखड़ा बजार शुक्रवार का दिन बंद रखना है,लेकिन उखड़ा के कुछ दुकानदार दुकाने खुला रख रहें है.इसकी संज्ञान लेने मै अपने कमेटी के सदस्यों के साथ देखने गये, उस दौरान जिनकी दुकान बंद मिला वे अपनी दुकाने बंद कर हमारे साथ अन्य दुकाने बंद करने निकले, जब हमारी टीम उखड़ा के रामप्रसाद साव के दुकान पर पहुंचे उनसे जब दुकान बंद करने के लिए कहा तो हमारी टीम के साथ अभद्रता किया, जबकी दुकान बंद कराने के लिए उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स का कोई आदेश नही है. हमारे जितने भी सदस्य है वे सरकारी आदेश का पालन कर रहे है,लेकिन रामप्रसाद साव है जो हमारी टीम के साथ गलत व्यवहार किया .इस लिए उनको शाॅकोज नोटिस देकर जबाब मांगा गया है. अगर वे अपनी गलती के लिए क्षमा मांग लेता है ,तो ठीक है, तब मामला रफा दफा हो जायेगा,अगर जबाब गलत आया तो सदस्यता भी रद्द किया जा सकता है.









0 टिप्पणियाँ