विधान उपाध्याय का और कद बढ़ा,बने आसनसोल नगर निगम के मेयर . उप मेयर का ताज अभिजीत घटक और वसीम उल हक. चेयरमैन बनाए गए अमरनाथ चटर्जी








आसनसोल-आसनसोल नगर निगम चुनाव में टीएमसी ने भारी बहुमत के साथ नगर निगम में अपना कब्जा जमा लिया , और इसके बाद सभी की नजर इस पर टिकी हुई थी कि आखिर नगर निगम का मेयर का ताज किसके सिर सजेगा.मेयर के पद को लेकर कई लोगों के नामों पर अटकलें लगाई जा रही थी, जिसे शुक्रवार सन्ध्या विराम मिल गयी.आसनसोल नगर निगम के मेयर के पद की जिम्मेदारी विधान उपाध्याय को दी गई है, जो पश्चिम बर्दवान टीएमसी जिला अध्यक्ष भी है.वहीं उप मेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक को बनाया गया है, जबकि चेयरमैन पूर्व प्रशासक अमरनाथ चटर्जी को दिया गया है. नगर निगम में चेयरमैन का पदभार मिलने के बाद अमरनाथ चटर्जी ने मीडिया के सामने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कोई उच्चस्तरीय पद दिया जाएगा, लेकिन उच्च नेतृत्व ने जो फैसला लिया है. उसे मंजूर करना होगा .और जनता की सेवा में आगे बढ़ना है.विधान उपाध्याय के बारे में सवाल किए जाने पर कि वह पंचायत इलाके से आ रहे हैं. इस पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि शायद उन्हें फिर से चुनाव में उतारा जाएगा. बता दें कि आसनसोल नगर निगम चुनाव में टीएमसी ने 106 वार्डों में से 91 वार्डो में जीत हासिल की है, और इस जीत का दायित्व जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय पर ही था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा