छात्र नेता अनीश खान की हत्या के खिलाफ एसएफआई डीवाईएफआई के तरफ से विरोध प्रदर्शन





रानीगंज-छात्र नेता अनीश खान के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग पर रानीगंज लोकल कमेटी एसएफआई डीवाईएफआई की तरफ से रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक रैली निकाली गयी, जो सी आर रोड होते हुए रानीगंज थाना तक गई.इस दौरान एसएफआई डीवाईएफआई की तरफ से नेताजी सुभाष बोस प्रतिमा के पास लगभग आधा घण्टा तक रास्ता अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया.पुलिस द्वारा एन एच में वाहनों की लंबी लाइन देखते हुए उन्हें  उठाने का प्रयास किया ,जिससे पुलिस एवं छात्र तथा युवा संग़ठन के बीच वॉड विवाद भी हुई,अंततः वह अवरोध समाप्त हुआ. प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना था की विगत 19 फरवरी को आलिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अनीश खान की रहस्य मौत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.बता दें कि छात्र नेता अनीश खान की मौत छत से धक्का देने से हुई है.अनीश खान की मौत के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे लेकर राजनीति माहौल गर्म हो गया है. हर दिन जगह जगह प्रदर्शन कर हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. बुधवार राष्ट्रीय राजमार्ग 60 जाम करने के साथ ही रानीगंज थाना के बाहर भी विरोध जताया गया, इस प्रदर्शन में एसएफआई डीवाईएफआई की तरफ से चंडीदास गोस्वामी, सुकांतो चटर्जी, सागर बनर्जी अनुपम चटर्जी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता