अंडाल ---अंडाल ब्लॉक के काजोड़ा हाई स्कूल में ब्लैक बेल्ट बिजय गोप के नेतृत्व में स्टार कराटे क्लब के तरफ से कराटे ग्रडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया. इस ग्रडेशन टेस्ट में दो सो के लगभग बच्चों ने भाग लिया.
इस दौरान सेंसेई मिहिर बाग ने कहा कि जिस तरह हमारी जीवन मे पढ़ाई का महत्व है, उसी तरह आज के दिन में फिट रहना बहुत जरूरी है.आज कराटे के माध्यम से बच्चे अपने आप की रक्षा कर सकते है.मुझे लगता है कि सभी बच्चे या बच्चियों को कराटे का ज्ञान होना चाहिये, ताकि वो कठीन परिस्थितियों में अपनी आप की रक्षा कर सकते है.आज जैसे स्कूल में बच्चो की टेस्ट ली जाती है, उसी तरह यहां कराटे की टेस्ट ली जाती है. लोगो से यही कहना चाहूंगा कि लोग अपने बच्चो को यह कराटे की शिक्षा लेने दे ,क्योंकि कराटे में भी बच्चे आगे बढ़ सकता है. उन्होने कहा की मैंने बहुत लोगो को देखा है वो अपने बच्चो को कराटे सीखने के लिए कराटे क्लास जॉइन करवाते है पर कुछ दिनों के बाद वो छोड़ देते है.मैं चाहता हुं की बच्चे यह पूरा सीखें इसी बीच मे ना छोड़ कर जाये. दौरान संजय तांती,अरुण मंडल,कौशिक लायक,संपत गोप,महिंद्र शाव,मुन्ना पासवन,डॉ ओम प्रकास हेला आदि प्रमुख उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ