जामुड़िया-ईसीएल के कुनूस्तुरिया एरिया क्षेत्र के नॉर्थ सीआरसोल ओसीपी के पास एक नए ओसीपी का निर्माण किया जा रहा है.ओसीपी निर्माण कार्य के लिए मिट्टी कटाई शुरू कर दी गई है इसके साथ ही बीते 8 फरवरी से ब्लास्टिंग भी की जा रही है.ब्लास्टिंग की वजह से ओसीपी के पास स्थित बाजोरिया वृद्ध आश्रम के निकट बने कॉलोनी इंद्रभूमि और आनंद नगर कॉलोनी के निवासी को काफी परेशानी हो रही है.यहां के लोग दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं, हालांकि 8 फरवरी को ही स्थानीय निवासियों ने ब्लास्टिंग का विरोध किया था और कार्य को रुकवा दिया था.शनिवार एक बार फिर से इन दोनों कालोनियों के निवासियों ने ईसीएल प्रबंधन से यहां ब्लास्टिंग ना करने की मांग की साथ ही खदान के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया.प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है की इंद्रभूमि कॉलोनी में जितने भी लोग रहते हैं उनमें से ज्यादातर लोग ईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी है, अपनी जिंदगी भर की कमाई और जमा पूंजी से इन्होंने घर का निर्माण किया है ब्लास्टिंग की वजह से इनके घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है,घरों में दरारें पड़ रही है.लोगों ने कहा कि अगर उन लोगों को पहले पता होता तो वह लोग यहां घर नहीं बनाते.प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि जल्द ही ईसीएल को लिखित रूप में अर्जी देकर ब्लास्टिंग बन्द करने का आवेदन की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ