वेतन समझौता की मांग पर मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन








रानीगंज-रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में एक बार फिर से वेतन समझौता की मांग तथा प्रबंधन पर तानाशाही रवैया का आरोप लगाते हुए लगभग 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया. सीटू के बैनर तले सीटू नेता सुप्रियो रॉय,हेमंत प्रभाकर,दिबेन्दू मुखर्जी,एवं अस्पताल के कर्मी प्राण माझी के नेतृत्व में अस्पताल के नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से अस्पताल के कार्यालय के सामने जमकर धरना प्रदर्शन किया गया.इतना ही नहीं अस्पताल के सचिव आर पी खेतान के प्रति अपशब्द का प्रयोग भी किया गया.विरोध प्रदर्शन की खबर पुलिस को मिलते ही रानीगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और किसी तरह मामले को शांत करवाया गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सीटू नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि वेतन समझौता के तीन वर्ष के मियाद बीत जाने एवं पिछले 14 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस अस्पताल में कार्यरत कर्मियों का नये वेतन समझौता नहीं किया किया है. बार-बार इस विषय पर प्रबंधन को सूचित किया गया है लेकिन प्रबंधन अपने तानाशाही रवैया के आगे किसी की बात नहीं सुन रही है, जिसका नतीजा है आज स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा. माकपा नेता सुप्रियो राय ने कहा रानीगंज मारवाड़ी अस्पताल खुद को गरीबों का मसीहा बताता है, लेकिन असलियत यह है की अस्पताल प्रबंधन तरह-तरह के लाभ उठाने की कोशिश करता रहता है. प्रबंधन बिना किसी योजना के करोड़ों रुपए का निवेश ऑर्थोपेडिक चिकित्सा डेंटल क्लीनिक पर किया गया है,पर उसका लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है. गरीबों के नाम पर इस अस्पताल में राजनीति की जा रही है, उन्होंने आगे कहा कि कोरोनावायरस के समय अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्हें पुरस्कार देने की जगह तिरस्कार किया जा रहा है. वहीं प्रबंधन की ओर से अस्पताल के सचिव आरपी खेतान ने कहा कि मैंने कई बार स्वास्थ्य कर्मियों को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन वे लोग नहीं आए अस्पताल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. हम लोग दान लेकर अस्पताल चला रहे हैं. कोरोना काल के समय से अस्पताल की आर्थिक स्थिति नुकसान में है.अस्पताल प्रबंधन इसके बावजूद बीते डेढ़ वर्ष  पूर्व से उन्हें एक हजार एडहॉक भुगतान करने के लिए तैयार है,बाकी उनके साथ बैठक कर निर्णय ली जाएगी. अस्पताल प्रबंधन एक सीटू नेता,अस्पताल के दो कर्मी के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने के लिये तैयार है,जबकि प्रदर्शनकारी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है,वह लोग सीटू यूनियन के नेता,अस्पताल के एक एक विभाग से एक एक प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहने का दवाब दे रहे है. यह एक चैरिटेबल अस्पताल है. इस बात को सभी को समझने की जरूरत है .आज मेरे साथ जिस प्रकार से बदसलूकी की गई, उसका मुझे दुख है. बातचीत के बाद प्रबंधन की तरफ से लिखित आश्वासन दिया गया है कि आगामी 8 मार्च को इस विषय पर बैठक कर वेतन समझौता किया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली