भारत की स्वर कोकिला का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, उनके चाहने वालो पर टूटा गम का पहाड़




रानीगंज-हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को गम में डुबो दिया है।भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आखिरकार काफी संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है. लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है. लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने कोरोना के साथ निमोनिया की भी पुष्टि की. उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं. इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था. फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था. उनके निधन की खबर नहीं उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ ला दिया है। भारत की स्वर कोकिला हमेशा के लिए चुप हो गई है लेकिन उनकी आवाज कभी भी चुप नहीं होगी। लता मंगेशकर के गाए हुए गीत सदाबहार हैं और यह सदियों तक लोगों के द्वारा गुनगुनाए जाएंगे।

वैसे तो लता मंगेशकर का जीवन खुले पन्नों की तरह रहा है।लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था. जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार से ज्यादा गाने गाए. लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था. वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विजेता रही थीं. इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था. लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता