सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 68 वीं पुण्यतिथि पर सातग्राम में 31 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आयोजित



रांनीगंज : विहंगम योग संस्थान के पश्चिम बर्दवान जिला केंद्र निंघा आश्रम के तत्वाधान में सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 68 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सातग्राम फाटक के भस्का मैदान में 31 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विहंगम योग के अनुयाई उपस्थित होकर यज्ञ कुंड में आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार एवं मनोज कुमार द्वारा किए गए. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दिए। यज्ञ से पूर्व संगीतमय स्वर्वेद पाठ, भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ. दुर्गापुर की कल्पना शुक्ला एवं आश्रम के पुरोहित मनोज कुमार ने सुमधुर भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया. प्रवचन के कार्यक्रम में विहंगम योग के पश्चिम बंगाल के प्रभारी जीबी सिंह ने विहंगम योग की महत्ता बताते हुए कहा कि परम पुरुष परमात्मा एवं आत्मा के मिलन को ही योग कहते हैं. हमारे सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज ने कहा है की अगर विधिवत हम साधन करते हैं तो 6 महीना में हमें परम पुरुष परमात्मा की प्राप्ति हो जाएगी.जो भी एक बार ब्रह्मविद्या का गान ले लेता है. वह ज्ञान कभी नष्ट नहीं होता क्योंकि यह ज्ञान आत्मा के अंदर प्रविष्ट हो जाती है. विश्व में योग के नाम पर जितने भी क्रियाकलाप चल रहे हैं उनकी एक सीमा है, परंतु विहंगम योग की कोई सीमा नहीं है.असली योग विहंगम योग ही है अतः योगी बनने का एक ही ज्ञान है वह है विहंगम योग. प्रवचन के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने अपने क्षेत्र में इस तरह के यज्ञ कार्यक्रम को काफी सराहा तथा उन्होंने कहा कि 44 साल के राजनीतिक कैरियर में अब जाकर गुरु जी के तथा आश्रम के शिष्यों के आशीर्वाद से ही मैं विधायक बना हूं .आश्रम को किसी भी तरह से मेरी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं.  


कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 2000 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से भरत सिंह विनय सिंह, डॉ जतन प्रसाद आदि की मुख्य भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता