ट्रेलर के धक्के से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नेशनल हाईवे 60 पर घटी दुर्घटना



रानीगंज-रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फाड़ी इलाके के मंगलपुर जूट मिल संलग्न नेशनल हाईवे 60 पर घटी दुर्घटना ने एक व्यक्ति की जान चली गयी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार एक टोटो रानीगंज से अंडाल जा रहा था तभी एक ट्रेलर टोटो के पीछे जोरदार धक्का दे मारी जिससे टोटो के परखच्चे उड़ गए वहीं इस घटना में 42 वर्षीय सादवी आलम बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर पंजाबी मोड फाड़ी पुलिस को खबर दी गयी.खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और अविलंब घायल को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल सादवी आलम की दोपहर 2:00 बजे मौत हो गई. वैसे नेशनल हाईवे के ऊपर टोटो की दुर्घटना यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी है ऐसी परिस्थिति को देखते हुए ही पुलिस प्रशासन की तरफ से नेशनल हाईवे पर टोटो, ऑटो चलाने पर मनाही की गई थी लेकिन फिर भी पुलिस को अंगूठा दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर नेशनल हाईवे पर टोटो बेधड़क चलाए जा रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली