रानीगंज - श्री श्याम बाल मंडल रानीगंज की ओर से बुधवार की संध्या वार्षिक महोत्सव श्री श्याम अरदास महोत्सव पिछले 2 वर्षों के बाद काफी धूमधाम के साथ मनाया गया. एन एस बी रोड स्तिथ श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल में हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीते 22 तारीख से बर्दवान श्याम मण्डल द्वारा बर्दवान से आसनसोल के श्याम मंदिर तक जाने वाले रथ एवं पद यात्रा में शामिल श्री श्याम प्रभु के निशान लिए हुए 40 भक्तों का भब्य स्वागत किया गया.यह पदयात्रा बर्दवान के दसरथ जी अग्रवाल के नेतृत्व में की गयी थी,जो गुरुवार को आसनसोल स्थित श्याम मंदिर में भक्त पहुंचकर श्री श्याम भगवान को निशान अर्पित किया. यह समारोह राजस्थान के सूरजगढ़ मंदिर के प्रमुख हजारी मल जी सैनी के सानिध्य में की गयी. उन्होंने इस दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि हारे के सहारा बाबा श्याम सबकी सुनते हैं. भारत का धरती मुनि ,ऋषि, संत की धरती है. प्रभु ने कोविड जैसे महामारी हम लोगों की रक्षा की है और आगे भी इनकी कृपा से सब कुछ अच्छा होगा. सन्ध्या आयोजित भजन कार्यक्रम में कोलकाता के भजन गायक सौरभ शर्मा के अलावा स्थानीय भजन गायक जयराम पांडेय एवं देवेश पारीक द्वारा प्रस्तुत एक से एक भजन की प्रस्तुती से भक्तों को बांधे रखा.कार्यक्रम में श्याम बाबा की मनमोहक श्रृंगार,पूजन ,हवन ,छप्पन भोग लगाई गयी. इस अवसर पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.
कार्यक्रम को आयोजित करने में श्री श्याम बाल मण्डल के बिष्णु सराफ, पवन केजरीवाल,अरुण राजपुरिया,विनोद बंसल के अलावा सांवर मल सिंघानिया,राहुल केजरीवाल,गिरिजा शंकर शर्मा,मुरारी कुमार,शिव चरण माटोलिया सहित संस्था के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.

0 टिप्पणियाँ