Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से 35 युवक-युवतियों को बिजनेस एचीवर्स अवार्ड के तहत किया गया सम्मानित







रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से  गुरुवार की संध्या रानीगंज शहर के 40 से कम उम्र के 30 युवक और 5 युवतियों को व्यापार के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया.चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिजनेस एचीवर्स अवार्ड में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शाशक अरुण प्रसाद, अड्डा के सीईओ नितिन सिंघानिया कोलकाता के ओंकार ग्रुप के चैयरमेन प्रह्लाद रॉय गोयनका के अलावा फास्बेक्की के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खैतान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप बजोरिया,सचिव अरुण भारतीया मंचासीन थे,  चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से जिला शाशक, नगर निगम के कमिश्नर, तथा उद्योगपति श्री गोयनका को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला शाशक प्रसाद ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई है इसका काफी अच्छा प्रभाव आने वाली नई पीढ़ी पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी कई तरह की योजनाएं लागू कर रही है, जिसका भी फायदा युवाओं को मिलेगा. उन्होंने कहा इस अंचल के उद्योगिक विकास के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनजी का लगातार दिशा निर्देश मिलती रहती है .उन्होंने कहा जितना राजस्व पुरुलिया बांकुड़ा एवं बीरभूम जिला से मिलता है,उससे अधिक राजस्व सरकार को आसनसोल,रांनीगंज एवं दुर्गापुर से मिलता है,उन्होंने कहा कि जमीन के कन्वर्शन,म्यूटेशन तथा अन्य कार्य सिंगल विंडो सिस्टम से हो उसके लिए हमलोग प्रयासरत है .अड्डा के सीईओ नितिन सिंघानिया ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम काफी ऐतिहासिक है. इससे युवाओं में अपने काम को लेकर और भी लगन जगेगी. वहीं उद्योगपति प्रहलादराय गोयनका ने कहा कि पिछले 2 साल महामारी के दौरान सबसे अधिक हम जैसे व्यवसाय गंभीर परिस्थिति से गुजर रहे हैं, सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सुविधा हम व्यवसायियों को नहीं मिली है फिर भी मुझे ऐसा लगता है कि जितनी जिम्मेदार सरकार है उतना हम भी हैं, समाज के प्रति समर्पित होकर हमें काम करना है. इस दौरान आरपी खेतान ने कहा कि  इस अंचल का विकास हो इसके लिए हर समय हम लोग तत्पर है, लेकिन दुख उस वक्त होता है जब यह पता चलता है कि नार्थ बंगाल के लिए विशेष पैकेज और उद्योग की सुविधा तथा जितना ध्यान वहां दिया जा रहा है, उतनी नहीं मिल रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन सचिव अरुण भारतिया ने किया। इस दौरान बिभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त