रानीगंज-आगामी 28 और 29 मार्च देश बचाओ, गणतंत्र बचाओ के लिए होने वाले धर्मघट को सफल बनाने के लिए सीटू,आइएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एच एम एस, टी यू सी सी की तरफ से नेताजी मोड़ के पास पथसभा की गयी. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई कई योजनाओं को रद्द करने की मांग की गई. सीटू की तरफ से उपस्थित रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, हेमंत प्रभाकर, दीबेन्दु मुखर्जी, सुप्रियो रॉय मुख्य रूप से उपस्थित थे.रुनु दत्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई श्रम कोर्ट को जल्द से जल्द रद्द करना होगा. लगातार हो रहे मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाना होगा, कोरोना काल में जिन लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है उनकी नियुक्ति की व्यवस्था करनी होगी. नेताजी मोड में पथ सभा करने के बाद एक रैली भी निकाली गई जो तारबांग्ला तक गई. यहां गोराई ऑयल मिल के सामने भी एक पथ सभा की गई, जहां 28 और 29 मार्च को केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया गया.

0 टिप्पणियाँ