रानीगंज-रानीगंज ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ सेंटर में पल्स पोलियो को लेकर दो दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित की गयी. ब्लाक प्राइमरी हेल्थ के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि आगामी 27 फरवरी से पूरे भारत में पल्स पोलियो दो दिवस अभियान चलाया जाएगा, इसी के तहत गुरुवार पंचायत क्षेत्र के 6 ब्लॉक तथा नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है.ट्रेनिंग के बाद स्वास्थ्य अधिकारी अपने -अपने इलाके के हर एक घरों में जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देंगे. इसके साथ ही ट्रेन और बसों में भी सफर कर रहे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि देश से पोलियो की बीमारी को खत्म किया जा सके.इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया.

0 टिप्पणियाँ