आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के चुनाव में मात्र अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं, पर इस दौरान एक ऐसी खबर सामने आ रही है ,जिससे राजनेतिक माहौल में खलबली मच गयी. आसनसोल का प्रसिद्ध घाघरबुडी मंदिर के पास स्थित परिणीता मैरिज हॉल में करीबन 150 लोग ठहरे हुए हैं, जो बाहर से आए हुए हैं। बाहरी लोगों के आने की खबर मिलते ही भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, विधायक अग्निमित्र पाल मौके पर पहुंची। इस दौरान भाजपा नेत्री अग्निमित्र पाल का कहना है कि यह लोग छप्पा वोट के लिए बाहर से लाए गए हैं। अगर यह लोग सच में शादी में शामिल होने आए हैं तो इनके पास कार्ड क्यों नहीं है .
वहीं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का कहना है कि राज्य सरकार जनता से अपने पक्ष में वोट लेने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए बाहरी लोगों को लाकर छप्पा वोट करवाने के फिराक में है। अगर राज्य सरकार को जनता से नहीं खुद की गद्दी से मतलब है तो फिर इतना पैसा खर्च करने की जरूरत ही क्या है. खुद ही मेयर का चुनाव करें और जनता के सामने उसे प्रस्तुत कर दें.
भाजपा नेताओं के आरोप के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. जांच के बाद ही यह साफ होगा पाएगा कि आखिर यह लोग किस मकसद से यहां ठहरे हुए हैं.

0 टिप्पणियाँ