जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम चुनाव में इस बार जामुड़िया बोरो इलाके के 13 वार्डों में टीएमसी ने ही जीत दर्ज की है.टीएमसी की इस जीत को लेकर जामुड़िया बाजार सहित हर वार्ड हर इलाके में हरे गुलाल की बारिश देखी गयी. 2015 साल में आसनसोल नगर निगम चुनाव में 13 वार्डों में से 11 वार्डों में टीएमसी ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2 वार्डों में विरोधी दल को जीत मिली थी, लेकिन 2022 के नगर निगम चुनाव में नया इतिहास बना दिया . इस बार सभी 13 वार्डों में टीएमसी ने जीत हासिल कर ली है. इस बार नगर निगम चुनाव में तृणमूल के दो पुराने उम्मीदवार को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवार नए रहे हैं. टीएमसी ने जिस उम्मीद के साथ इन्हें चुनावी मैदान में उतारा था वह उम्मीद सही साबित हुई और तृणमूल ने शानदार जीत हासिल की. टीएमसी की इस जीत को लेकर जामुडिया विधायक कार्यालय से टीएमसी की तरफ से एक जुलूस निकाला गया, जो अखलपुर ब्रिज, कुआं मोड़ बडतल्ला, जामुड़िया ग्राम, पेट्रोल पंप,बाजार होते हुए जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड में जाकर समाप्त हुआ. जुलूस के दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा किए गए चौतरफा विकास को देखते हुए यहां की जनता ने टीएमसी उम्मीदवारों को विजय बनाया है.जनता की उम्मीद को टीएमसी टूटने नहीं देगी. इस दौरान ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष साधन राय, शेख शानदार, प्रेमपाल सिंह, शेख दिलदार, काजल माझी, शेख अशरफ, सत्यनारायण रवानी, गोपी धीवर, अजीत पाल, मामुन रसीद सहित सभी पार्षद उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ