तीन बाण धारी भक्त मंडल की तरफ से 13 वां निशान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन





आसनसोल-फागुन उत्सव के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी तीन बाण धारी भक्त मंडल के द्वारा शनिवार 13 वां निशान यात्रा निकाली गई।चिरकुंडा दादी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष झूमते हुए निशान यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सभी भक्तों ने श्याम बाबा की जयकारा लगाई।विधायक डॉ अजय पोद्दार ने भक्त जनों का स्वागत करते हुए श्याम बाबा से उनकी यात्रा सफल करने की प्रार्थना की। वहीं श्याम भक्तों ने विधायक को श्याम निशान का झंडा और शॉल देकर स्वागत किया।बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वारा श्याम भक्तों का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया. इस दौरान कमेटी द्वारा नाश्ते का भी प्रबंध किया गया था।इस दौरान कमेटी के जोगिंदर सिंह, जेपी सिंह, अशोक अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे। श्याम भक्तों का कुल्टी कॉलेज रोड पर कुल्टी श्याम भक्त मंडल के अनूप सराफ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सीतारामपुर श्याम दादी मंदिर पहुंचकर निशान यात्रा समाप्त हुई यह बाबा का शृंगार और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिरकुंडा नगर पंचायत के चेयरमैन डब्ल्यू बाउरी, अभिमन्यु यादव, मुख्य रूप से मौजूद थे। आगामी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिल्ली से भजन गायिका शिखा भार्गव और कानपुर से सुरजीत अलबेला अपने भजन के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन