दुर्गापुर: दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में पश्चिम बंगाल खादी एवं ग्रामीण शिल्प परिषद की जिला के पहल पर शुक्रवार चौथा खादी मेला की शुरूआत की गई. मेले का उद्घाटन राज्य सरकार के लघु, मध्यम उद्यम व वस्त्र मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने किया. इस दौरान , पर्षद के चेयरमैन कल्लोल खां, पर्षद सदस्य उज्ज्वल प्रमाणिक, दुर्गापुर की मेयर अनिंदिता मुखर्जी , अड्डा के चेयरमैन तापस बंद्योपाध्याय, ने भी समारोह में हिस्सा लिया. 12 दिवसीय मेला में विभिन्न जिलों के साथ साथ दिल्ली, कश्मीर से करीब 90 स्टाल लगाए गए है. स्टाल में विभिन्न जिलों के खादी कलाकारों ने साड़ी ,वस्त्र और हस्त शिल्प से बनी सामग्रीयो का बिक्री करेंगे. मंत्री श्री सिन्हा ने कहा की खादी देश की संस्कृति से जुड़ा है. खादी शिल्प को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रयास जारी है. खादी की मांग देश के साथ विदेश में काफी रहती है. शिल्प का विकास करने से ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले कलाकारों को रोजगार का बेहतर अवसर प्राप्त होता है. सरकार हस्त शिल्प को बढ़ावा देने के साथ पिछड़ी इलाके में रहने वाले लोगों को स्वावलंबी बनाने हेतु हर तरह से सहयोग दी जाती है. मेला का समापन 22 फरवरी को किया जाएगा. कार्यक्रम के समापन के दौरान दुर्गापुर कराटे संस्था के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा उत्साहित किया गया. वही कार्यक्रम में संस्था के जिला धिकारी अनूप दे ने सभी का धन्यवाद दिया.









0 टिप्पणियाँ