भाजपा द्वारा आहूत 12 घण्टे बंद के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश, 6 भाजपाई को लिया हिरासत में






जामुड़िया : पश्चिम बंगाल में हुई नगरपालिका के चुनाव में कथित धांधली एवं वोट लूट के खिलाफ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया था, जिसके तहत बोगड़ा भाजपा शाखा की ओर से बोगड़ा चट्टी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया. जिसके बाद जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर आकर सड़क जाम कर रहे सभी भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. हिरासत में लिए भाजपा नेताओं में जामुड़िया के भाजपा नेता संतोष सिंह, बृज मोहन पासवान, मलय चक्रवर्ती, रंजीत गांधी, सुशील जोशी, साधन माजी थे. इस दौरान संतोष सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं रह गया है .पहले कोलकाता नगर निगम के चुनाव में वोटों की लूट हुई धांधली हुई. इसके पश्चात आसनसोल नगर निगम चुनाव में भी उसी तरह से लोगों को मारा गया धमकाया गया तथा वोटों की लूट की गई. इसके पश्चात बीरभूम ,बांकुड़ा नगर पालिका के चुनाव में भी इस तरह से ही वोटों की लूट हुई. इसके खिलाफ आज हमलोग 12 घंटे का बंद बुलाए हैं. तृणमूल की गुंडा वाहिनी पुलिस के साथ मिलकर हमें रोक रही है. इसके खिलाफ इसके खिलाफ हम लोग लगातार आंदोलन करते रहेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता