दुर्गापुर इस्पात नगर में बम बाजी से लोगो में दहशत

तृणमूल के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद

घटना में शामिल दोषियों को जल्द होगी गिरफ्तारी: एसीपी





दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पात नगर में इन दिनों तृणमूल के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. मंगलवार की रात इस्पात नगर के एडीशन रोड इलाके में देवाशीष रेज नामक तृणमूल समर्थक के घर में घुसकर हमला करने एवं तोड़फोड़ कर गोली फायरिंग की घटने के बाद बुधवार की देर रात इस्पात नगर के विद्यापति रोड स्थित विवेकानंद क्लब के समीप अराजक तत्वों का दल बम बाजी कर फरार हो गए. क्लब के समीप बम बाजी उस समय की गई जब क्लब के सदस्य पास में ही बैडमिंटन खेल रहे थे. अचानक बम बाजी की जाने से बैडमिंटन खेल रहे सदस्यों में अफरा तफरी मच गई. बम के जोरदार आवाज से आसपास के स्ट्रीट में रहने वाले लोग भयभीत हो गए . सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं बम को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बम बाजी करने आए सभी युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे . एवं सभी जंगलमहल क्लब के सदस्य बताए जाते हैं . इस्पात नगर में इसके पहले इस तरह की घटना नहीं होती थी. इस तरह की बम एवं गोली फायरिंग की घटना बढ़ने से लोग आतंकित हो गए है. पुलिस को इस मामले में ठोस कदम उठाते हुए दोषियों को सजा देनी चाहिए .इस बारे में एसीपी दुर्गापुर ध्रुव ज्योति मुखर्जी ने कहा कि मारपीट की घटना राजनीति से प्रेरित है. बम बाजी की घटने की शिकायत मिली है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा