आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में कोरोना के बढ़ते रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ प्रयास कर रही है। इसलिए जिन लोगों का अभी कोरोना का टीकाकरण नहीं हो सका है। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को जो टिकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे लोगों के लिए शुक्रवार को आसनसोल सिविल डिफेंस विभाग ने केयर इंडिया नामक एनजीओ के सहयोग से 3 चलंत टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०शेख मोहम्मद युनिस, अतिरिक्त जिला शासक डॉक्टर अभिजीत सैवाले, अतिरिक्त जिला शासक भू- राजस्व संदीप टूडू ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस मौके पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारीडा०शेख मोहम्मद युनिस ने कहा कि इस वाहन में चिकित्सा, परिचारिका समेत टीकाकरण करने की सभी उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह चलंत टीकाकरण वाहन सभी वार्डों में स्लेम एरिया में जाकर लोगों के घर तक पहुंच कर कोरोना की टीका लगाया जाएगा। ताकि कोरोना वैरियंट के तीसरे लहर को दबाया जा सके कम से कम लोग इस लहर से प्रभावित हो। जिन लोगों ने अभी तक अपना पहला या दूसरा डोज नहीं लिया है। वे लोग इस वाहन को रुकवा कर टीका ले सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ