भाजपा प्रत्याशी के फाड़े गए बैनर,फ्लेक्स, थाने में दर्ज हुई टीएमसी के खिलाफ एफ आई आर




रानीगंज-चुनाव शुरू होते ही चुनावी दंगल भी शुरू हो गए हैं. रानीगंज के 92 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुनीता कयाल का आरोप है कि उनके कई बैनर फ्लेक्स फाड़ दिए गए हैं, कुछ गायब कर दिए गए हैं .जिसका आरोप उन्होंने सीधा सीधी सत्ता दल पर लगाया है. सुनीता कयाल का कहना है कि बैनर पोस्टर हटाने से सिर्फ टीएमसी का ही फायदा हो सकता है, लेकिन जो हरकत तृणमूल कांग्रेस कर रही है, उससे वह लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे.


 सुनीता क्याल द्वारा लगाए गए आरोप पर 92 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी श्यामा उपाध्याय से जब सवाल किया तो  उन्होंने कहा कि यह आरोप सरासर बेबुनियाद है, हमारे पास इतना समय ही नहीं है कि हम इस तरह की हरकत करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ टीएमसी ही क्यों, सीपीआईएम कांग्रेस गठजोड़ भी चुनावी मैदान में है तो हो सकता है यह काम उन लोगों का हो.


फिलहाल भाजपा प्रत्याशी सुनीता कयाल की तरफ से रानीगंज थाने में टीएमसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस से इस विषय पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता