आसनसोल-शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कुल्टी थाना के नियामतपुर पाली पुलिस ने अभियान चलाकर मुख्य ड्रग्स तस्कर को धर दबोचा . नियामतपुर फाड़ी पुलिस अधिकारी अमित हालदार के नेतृत्व में इस्को रोड स्थित एक घर में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 40 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई. ड्रग्स का अनुमानित मूल्य लाख रुपए के आसपास बताया जा रहा है.आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने हिरासत में लेने का अनुरोध किया है.

0 टिप्पणियाँ