सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी, तीन दोस्तों को भी आई हल्की-फुल्की चोटें




रानीगंज- गुरुवार की सन्ध्या रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित स्कूल मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में कार चालक आयुष अग्रवाल बुरी तरह घायल हो गये. आनन-फानन में घायल को बीएन अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल रेफर कर दिया गया.यहां भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष अग्रवाल और उनके चार दोस्त धनबाद से बांकुड़ा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एनएसबी रोड स्थित स्कूल मोड़ के पास एक बस से उनकी सामना सामने जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना की वजह से आयुष जहां बुरी तरह घायल हो गया वही उसके अन्य तीन दोस्तों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की तरफ से रानीगंज थाना की पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और बस को अपने कब्जे में ले लिया. रानीगंज के कपड़ा व्यवसाई अजीत कयाल के माध्यम से यह सारी जानकारी हासिल हुई है. अजीत का कहना है की आयुष से उनकी पहचान व्यापार के सिलसिले से है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता