मानसिक विक्षिप्त युवक ईसीएल के चानक में 150 फीट नीचे उतरा, 12 घंटे के मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला



जामुड़िया : जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अन्तर्गत मोहम्मद जाफर नामक मानसिक विक्षिप्त युवक सोमवार की शाम श्रीपुर मुसनाबाद इसीएल अस्पताल के समीप इसीएल के एक चानक में लगे पाइप के सहारे तकरीबन 150 फिट नीचे उतर गया, जिससे सनसनी फैल गयी





 युवक श्रीपुर 2 नंबर का निवासी बताया गया है. उसे चानक से निकालने के लिए आस-पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. इस घटना की जानकारी ईसीएल के श्रीपुर एरिया प्रबंधक एवं श्रीपुर फांड़ी पुलिस को को दी गयी. इस विषय पर तृणमूल के ब्लॉक एक अध्यक्ष साधन राॅय ने कहा कि सोमवार की शाम इसीएल के बंद पड़े पुराने एक चानक के पास रखे कपड़े पर कुछ लोगों की नजर पड़ी. लोगों ने चानक के पास जा कर देखा तो वहां एक युवक पाइप के सहारे लगभग 150 फिट नीचे उतरा हुआ है. उनका पैर उस पाइप में फंस गया था ,जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था. इसकी सूचना जामुड़िया थाना, श्रीपुर फांड़ी एवं इसीएल को दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं ईसीएल की रेस्क्यू टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पहली प्रयास में रेस्क्यू टीम चानक के अंदर 70 तक ही पहुंच सकी. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने हाइड्रा मंगवा कर दो स्थानीय निवासी को पूरी सुरक्षा के साथ नीचे उतारा तथा रस्सी की सहायता से तकरीबन 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह उसे सुरक्षित चानक से निकाला गया,जिसके  बाद सभी ने राहत की सांस ली.विक्षिप्त युवक को इलाज के लिए उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर ईसीएल की रेस्क्यू टीम के साथ एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडे, जामुड़िया थाना प्रभारी संजीव दे, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी सौमेन बनर्जी, तृणमूल के युवा नेता प्रेमपाल सिंह, जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के अधिकारी नवीन सिन्हा आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता