दुर्गापुर: दुर्गापुर के 23 नंबर वार्ड बी टु राय घूंमटी के समीप अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) की ओर से मंगलवार को अभियान चलाया गया ।इलाके में अवैध रूप से अड्डा के जमीन पर बने दुकानें और घरों को तोड़ा गया। इस अभियान में दस दुकानें और दस घरों को तोङा गया। अभियान अड्डा के अधिकारी अर्पण चटर्जी के नेतृत्व में की गई, उनके संग कई अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों के सहयोग के लिए राज्य पुलिस जवान तैनात किए गए थे। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर शिकायत मिलने पर अभियान चलाया जाता है।इलाके में ओर भी अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ