छत तोड़कर दुकान से लाखों का मोबाइल चोरी





दुर्गापुर: दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत स्टेशन बाजार इलाके में मंगलवार की देर रात दुकान का छत तोड़कर अपराधियों ने लैपटॉप सहित लाखों का मोबाइल लेकर फरार हो गए. बुधवार दुकान में चोरी होने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की. इलाके में चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है. उल्लेखनीय है कि स्टेशन बाजार में शिवराज रजक एवं सत्यसिंह शुक्ला का मोबाइल दुकान है. हर दिन की भांति मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर सभी अपने घर चले गए थे. सत्य सिंह शुक्ला ने बताया कि बुधवार की सुबह स्टाफ दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के भीतर रखे सभी मोबाइल गायब हैं. चोरों ने दुकान के ऊपर अल्बेस्टर का छत तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया था, एवं दुकान में लगाए गए सभी सीसीटीवी का मुंह घुमा दिया ,चोरों ने दुकान में रखे लैपटॉप, सीसीटीवी के हार्ड डिक्स सहित कैश बॉक्स में रखे नगदी एवं लाखों का महंगे एंड्राइड मोबाइल फोन की चोरी कर ली है .घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. इस बारे में पुलिस ने बताया कि घटने की शिकायत मिली है. फिलहाल मामले की जांच शुरू की गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता