विभिन्न मांग को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन





दुर्गापुर-2022 के दुर्गापुर नगर निगम की चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगा। 2017 के चुनाव में जिस प्रकार से मतदाताओं को उनके मत अधिकार से वंचित किया गया था, वैसा इस बार के चुनाव में नही होने दिया जाएगा।वोट लुट करने वाले लोगो के डाट कर मुकाबला करेगा।उक्त बातें राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने भाजपा की धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए कहा। उन्होने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री जब इतना विकास कर रही है,तो कोलकता नगर निगम चुनाव में वोट लुट करने की क्या जरूरत था।ऐसे ही वह लोग जीत जाते, लेकिन उन लोगो को मालूम है कि बीते छह माह में वह लोग राज्य के लिए क्या किया है।पार्टी के भीतर लुट खसोट चल रहा है,लोग नाराज देख रहे है।कोलकात्ता नगर निगम हाथ से न चल जाए,जिसके वजह से वोट लुट किया गया।दुर्गापुर नगर निगम चुनाव में भी वोट लुट और अवैध कामों को अंजाम दे सके इसलिए मेयर दिलीप अगस्ती से इस्तीफा मांग लिया।बीते साढ़े चार साल में दुर्गापुर शहर में क्या विकास किया जनता इसका हिसाब आने वाले नगर निगम के चुनाव में देगा।विधायक लखन घोरूई ने कहा कि सेल कोल के सीएसआर फंड से शहर का विकास करने के लिए तीन करोङ लाया गया है लेकिन यहां के प्रशासन काम नही कर रहा है। भाजपा नेता चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने कहा कि दुर्गापुर बैराज में दो बार लोक गेट टूटने का घटना घटी लेकिन राज्य सरकार और दुर्गापुर नगर निगम के प्रतिनिधि इससे सबक नही लिया।एक अलग से लोक गेट बनाने का योजना दिया गया लेकिन इस पर ध्यान नही दिया गया।रात में स्टेशन से कोई बस नही मिलता है,बस चलाने का अनुरोध किया गया था।दुर्गापुर के लिए कोई मास्टर प्लान नही बनाया गया है।केंद्र सरकार ने दुर्गापुर शहर को स्मार्ट सिटी के लिए घोषणा किया था लेकिन इस पर कोई काम नही हुआ। दुर्गापुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा की बोर्ड गठन होने पर इस विषय पर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा के आशा शर्मा ,अभिजीत दत्ता,दिलीप दे,शिवराम वर्मन आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा