रानीगंज-रानीगंज प्रखंड अन्तर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम में हर साल जो फसल वाली जमीन पानी में डूब जाती है, उसे बचाने के लिए बुधवार बल्लभपुर वाटर डिटेंशन स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया गया. बुधवार प्रायः 3 किलोमीटर तक के लिए वाटर डिटेंशन स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है, वहीं दूसरी बार भी 3 किलोमीटर और वाटर डिटेंशन स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा. यानी कुल मिलाकर 6 किलोमीटर वाटर डिटेंशन स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा. यह प्रकल्प राज्य सरकार के माटीर सृष्टि प्रकल्प के तहत की गयी है. काफी दिनों से नूपुर ग्राम के किसानों की मांग रही है जिसे अब पूरा किया जा रहा है.आज के इस कार्यक्रम में ज़िला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, पूर्व जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, वीडियो अभिक बनर्जी, पंचायत प्रधान ममता प्रसाद, पंचायत समिति सभापति विनोद नोनिया,उप प्रधान सिधान मंडल, मलय बाउरी, अर्जुन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ