कुख्यात बालू माफिया को रिमांड के बाद फिर अदालत में पेश




दुर्गापुरः कुख्यात बालू माफिया परवेज आलम सिद्दीकी को 7 दिन का रिमांड पर लावदोआ पुलिस ले गई थी .आज रिमांड खत्म होने के बाद आज सुबह अदालत में पेश किया गया.जहां न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान कुख्यात बालू माफिया परवेज आलम सिद्दीकी को जेल हिफाजत पर भेज दिया है. अदालत परिसर में बालू माफिया मिलने के लिए बालू से जुड़े लोगों की भीड़ लगी हुई थी.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परवेज आलम सिद्दीकी के नाम अंडाल थाने में बालू चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी और तभी से परवेज आलम सिद्दीकी फरार था. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के खुफिया विभाग ने उसे शनिवार शाम बिहार के मोजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया. रविवार को जब उसे दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय ले जाया गया तो खुफिया विभाग ने उसे हिरासत में रखने का अनुरोध किया. दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय ने अवैध बालू व्यवसायी को 14 दिन तक गुप्तचर विभाग की हिरासत में रखने का आदेश दिया.

जानकारी के मुताबिक बालू माफिया परवेज आलम सिद्दीकी करोड़ों की संपत्ति नहींम नगर इलाके में बनाई है. बताया जाता है कि उनका अपना रहने वाला घर करोड़ों की लागत से बनाया गया है जिसका नाम रखा है "शतरंज" जो देखने लायक है. इसके अलावा भी और भी संपत्ति उनकी है . बताया गया कि डुप्लीकेट चालान बनाकर गाड़ियों को विभिन्न जगह पर भेजा करता था स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस भी इन माफियाओं के साथ जुड़ी हुई है, जिसके कारण ही बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था .कई महीने पहले एनफोर्समेंट दुर्गापुर शाखा पुलिस ने सुजॉय पाल उर्फ (केबू) नाम के बालू कारोबारी को गिरफ्तार किया था. उस समय सुजॉय पाल (केबू) के सहयोगी के रूप में परवेज आलम सिद्दीकी का नाम सामने आया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन