हथियार के नोक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी के कर्मी से ढाई लाख रुपये लुटे




आसनसोल : शिल्पांचल में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पुलिस लाख सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपने पीठ ठोंके परंतु बेखौफ अपराधी आराम से लूट की घटना को अंजाम देकर चंपत हो जाते हैं। फिर से आसनसोल के दक्षिण थाना अंतर्गत मोहिशिला इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। 

 जानकारी के अनुसार बर्नपुर के चिकेन व्यवसाय से जुड़े एसएस ट्रेडर्स के मेनेजर सौरव सरकार जब कलेक्सन का पैसा लेकर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाये 6 अपराधियों ने भुजाली और रिवाल्वर दिखा कर ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

इस घटना के विषय में एसएस ट्रेडर्स के मालिक शम्भूनाथ साव ने बताया कि मेरे मेनेजर सौरव हमेशा की तरह सोमवार को जेके नगर के बाद मोहिशिला से रुपये लेकर वापस लौट रहा था, तभी एक सुनसान जगह पर पहले से ही अपराधीयों द्वारा जो पहले से घात लगाकर बैठे थे। हथियार दिखा कर बैग लूटकर फरार गए। श्री साव ने कहा कि इस घटना की लिखित शिकायत आसनसोल साऊथ थाने में की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान