आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड के नगर निगम के निकट शनिवार को एक युवक सड़क पर लेट गया जिससे सड़क जाम ही गया। उसके यूं सड़क पर लेट जाने से लोग आश्चर्य होकर वहां जुट गए। गणेश नामक युवक आसनसोल के मोहिशीला गांव का निवासी था। उससे पूछे जाने पर उस व्यक्ति ने बताया कि रोड जाम कर वह पुलिस द्वारा गाड़ी पकड़े जाने के खिलाफ अपना विरोध जता रहा था। उसने बताया कि वह बाइक लेकर आसनसोल बाजार की तरफ जा रहा था तभी उसको पुलिस ने रोक कर उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। उसने कहा कि उसके बाइक का कागज फेल है। उसके बाद पुलिस ने उसे गाड़ी के ऑरिजनल कागज लाने को कहा और बाइक अपने पास रख लिया। फिर व्यक्ति ने आसनसोल नगर निगम के पास जाकर रोड पर सोकर सड़क जाम कर दिया। उसकी मांग थी कि उसे उसकी बाइक दे दी जाये, तभी वह उठेगा। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। वहीं गणेश का कहना है कि एक तो कोरोना के कारण काम धंधा नहीं है और रोड पर आने से पुलिस पकड़ ले रही है। फाइन देने के लिए रुपये नहीं है, आखिर वह क्या करे।

0 टिप्पणियाँ