रानीगंज : आसनसोल नगर निगम के अस्थायी श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रानीगंज बोरो कार्यालय के सेनिटेशन विभाग के सैनिटेशन इंस्पेक्टर (एसआई) सुमित माजी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे. प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों ने प्रोविडेंट फंड (पीएफ), पे स्लिप, ईएसआई सुविधा और वेतन वृद्धि की मांग को प्रमुखता से उठाया.
प्रदर्शनकारी श्रमिकों का आरोप था कि इससे पहले 3 माह पूर्व भी वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं .उस समय नगर निगम की ओर से आश्वासन दिया गया था कि कुछ समय के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.उन्होंने कहा कि इसी कारण लगभग 400 अस्थायी श्रमिक एक बार फिर आंदोलन करने को विवश हुए हैं.
कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से उनके प्रोविडेंट फंड की राशि नियमित रूप से जमा नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं, सैनिटेशन इंस्पेक्टर सुमित माजी ने कहा कि श्रमिकों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है.उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को जल्द ही परिचय पत्र और पे-स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी।). इसके अलावा अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासन के इस आश्वासन के बाद श्रमिकों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जता


0 टिप्पणियाँ