रानीगंज के आस्था भवन में कथित धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, करीब 20 लोग हिरासत में



रानीगंज, 21 जून : रानीगंज के रामबागान स्थित आस्था भवन में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भवन परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना भी हुई। मामले की सूचना मिलते ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ।



पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सभा में शामिल लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार तथा मानसिक तनाव और भय से मुक्ति जैसे दावों के माध्यम से प्रभावित किया जाता था। हालांकि धन अथवा अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शुभम रावत ने आरोप लगाया कि संगठन लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को एकत्रित कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं और सहायता का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं भाजपा नेताओं आनंद साव और मनोज ओझा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


दूसरी ओर, प्रार्थना सभा से जुड़े लोगों ने सभी आरोपों से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक कथित धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल